अल्मोड़ा पुलिस ने सत्यापन अभियान में 45 व्यक्तियों का किया सत्यापन, एक मकान मालिक का किया पांच हजार का नगद चालान
एसएसपी अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु, के निर्देशन में जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर लगातार बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों,मजदूरों,फड़ फेरी व रेड़ी,ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है तथा बिना सत्यापन किरायेदार,मजदूर रखने वाले मकान मालिकों व ठेकेदारों के विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की जा रही है।
सत्यापन अभियान के क्रम में 18 जून व 19 जून 2023 को अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाकर 45 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
इस दौरान बिना सत्यापन किरायेदार रखने कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा 2 मकान मालिकों के 10-10 हजार के कोर्ट चालान, रानीखेत पुलिस द्वारा 1 मकान मालिक का 10 हजार रुपये का कोर्ट चालान, सोमेश्वर पुलिस द्वारा 2 मकान मालिकों के 10-10 हजार के कोर्ट चालान व 1 मकान मालिक का 5 हजार रुपये का नगद चालान किया गया। सत्यापन अभियान के दौरान अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने किरायेदारों का अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने अन्यथा विधिक कार्यवाही की हिदायत दी गयी।
