दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में मर्डर, छात्र की चाकू मारकर हत्या, CCTV मे कैद हुई घटना

रविवार यानी 18 जून को दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में एक स्टूडेंट की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अब दो लोगों को अरेस्ट किया है। बता दें कि पीड़ित का क्लास करने के दौरान विवाद हुआ था। शुरुआती जांच में मारपीट की बात सामने आई थी।
🔹क्या है पूरा मामला?
पिछले रविवार को जब इन लोगों का कॉलेज में झगड़ा हुआ था तब पहले एक छात्र ने निखिल की गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मार दिया था।इस बात को लेकर निखिल ने उसकी बुरी तरीके से पिटाई कर दी थी।उस वक्त छात्र निखिल को देख लेने को धमकी देकर वहां से घर चला गया था। कल रविवार को वह चार साथियों के साथ निखिल की हत्या करने के लिए कॉलेज पहुंचा था। पुलिस ने स्कूटी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपित में एक का नाम हारून है।
🔹क्लास के दौरान हुआ था विवाद
मालूम हो कि रामलाल आनंद कॉलेज के पहले वर्ष के सेकेंड सेमेस्टर की क्लास चल रही थी। इसी दौरान पीड़ित और स्टूडेंट्स के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद विवाद झड़प में तब्दील हो गया। तभी एक छात्र ने पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया। छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत करार दिया।
🔹वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद
कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज के जरिये पुलिस आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। निखिल बी ब्लाक, पश्चिम विहार का रहने वाला था।
🔹पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक निखिल के साथ का प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस ने एक स्कूटी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम हारून है।