उत्तराखंड गरिमा बिष्ट ने सीबीएसई में किया प्रदेश टॉप पर नहीं दी गयी छात्रवृत्ति

 

 

उत्तराखंड की बेटी गरिमा ने सीबीएसई बोर्ड में प्रदेशभर में टॉप कर राज्य का नाम रोशन किया है।

 

 

 

बता दें कि गरिमा बिष्ट ने प्रदेशभर के 13 जनपदों समेत उत्तरप्रदेश के 8 जनपदों में सीबीएसई बोर्ड में 98% अंक हासिल कर राजधानी देहरादून के दून इंटरनेशनल स्कूल से 12 वीं की परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गरिमा ने मीडिया से बताया कि वो वकालत की पढ़ाई करना चाहती हैं गौरतलब है कि गरिमा के पिता की कोविड के दौरान निधन के बावजूद विपरीत परिस्थितियों में गरिमा ने ये उपलब्धि हासिल की है जिसका श्रेय गरिमा ने अपने मां बाप समेत तमाम लोगों को दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

आपको मालूम हो कि गरिमा की हौसला अफजाई के लिए ‘हिल्स डेवलपमेंट मिशन’ द्वारा रेसकोर्स स्थित ऑफिसर्स हॉस्टल में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें अलग अलग क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों ने भी हिस्सा लिया और गरिमा के उत्साहवर्धन के लिए सम्मान राशि भी चैक के रूप में मुहैया कराई गई।

 

 

 

 

 

 

 

गौरतलब है कि गरिमा को सीबीएसई में टॉप करने के बावजूद भी राज्य सरकार की तरफ से किसी तरह की कोई छात्रवृत्ति प्रदान नहीं की गई है। गरिमा और इनकी माता उषा बिष्ट ने पढ़ाई के दौरान आई चुनौतियों पर भी मीडिया से खुलकर बातचीत की है।

 

Advertisement