आओ अपने नगर को रखो स्वच्छ और साफ रखें

नगर को स्वच्छ रखने को निकली जागरूकता रैली।
पालिकाध्यक्ष, व्यापार मंडल शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न संगठनों ने जागरूकता रैली में सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील।

बागेश्वर। नगर पालिका द्वारा नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली।रैली को पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर पालिका कार्यालय में मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सोन, व्रक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, ईओ सतीश कुमार,जेई चन्द्रकान्त टम्टा,बबलू जोशी,दीप जोशी, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, दीपक खेतवाल,रमेश विकास पर्वतीय सहित अन्य लोगों ने नगर को स्वच्छ बनाने हेतु जागरूक होने की अपील की।पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने नगर की स्वच्छता को बनाए

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:उत्तराखंड: बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट, आज 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

 

रखने में आमजन से अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। वही मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सोन ने नगर स्वच्छ तो पर्यावरण स्वच्छ होने की बात कही।इस दौरान नगर में छात्रों के साथ विभिन्न स्थानों तक जागरूकता रैली निकाली गई।

यह भी पढ़ें 👉 

रिपोर्ट: हिमांशु गढ़िया

 

 

Advertisement