Health Tips – डायबिटीज पेशेंट के लिए बहुत फायदेमंद होता है कोकोनट शुगर का सेवन,जाने इसके ढेरो फायदे

आजकल कोकोनट शुगर का यूज काफी बढ़ गया है. इसे कोकोनट पाम शुगर के नाम से भी जाना जाता है। कई मिनिरल्स से भरपूर यह नेचुरल स्‍वीटनर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपको कई लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं क्या है कोकोनट शुगर और यह हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद है…

कोकोनट शुगर क्या है

नारियल के पेड़ में जो फूल होते हैं, उनके रस से तैयार होने वाले शुगर को कोकोनट शुगर कहते हैं। इसे बनाने के लिए नारियल के फूल के एक सिरे को काटकर उसके रस को स्टोर कर लेते हैं। एक बर्तन में रखकर इस रस को आंच कम आंच पर पकाया जाता है।जब यह सूख जाए तब इसमें जो बचता है, उसे ही कोकोनट शुगर की तरह यूज करते हैं।
Health Tips – डायबिटीज पेशेंट के लिए बहुत फायदेमंद होता है कोकोनट शुगर का सेवन,जाने इसके ढेरो फायदे
कोकोनट शुगर फायदेमंद क्यों

कोकोनट शुगर में एंटीऑक्‍सीडेंट, मिनरल्‍स, फाइबर भी मिलता है. इसमें कैलोरी भी मिल जाती है. कोकोनट शुगर में सफेद चीनी के मुकाबले सुक्रोज और फ्रुक्टोज कम होता है और जिंक, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन की मात्रा भरपूर होती है। इसलिए यह फायदेमंद होता है. इसका इस्तेमाल नेचुरल स्‍टीटनर के तौर पर फ्रूट जूस, ओट्स, फल के साथ कर सकते हैं।

सेहत के लिए रामबाण है कोकोनट शुगर

कोकोनट शुगर की छोड़ी मात्रा में इंसुलिन और सोबर फाइबर पाया जाता है, जिसकी मदद से शुगर स्‍पाइक की समस्‍या दूर हो सकती है। डायबिटीज में यह फायदेमंद हो सकता है. कोकोनट शुगर के इस्तेमाल से ब्‍लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं. इसके सेवन से हाइपोग्‍लाइसेमिया, चक्‍कर आना, पसीना आना जैसी समस्या भी कंट्रोल हो सकता है।कोकोनट शुगर के सेवन से डायबिटीज पर भी कंट्रोल मिल सकता है।
Health Tips – डायबिटीज पेशेंट के लिए बहुत फायदेमंद होता है कोकोनट शुगर का सेवन,जाने इसके ढेरो फायदे
कोकोनट शुगर कम करेगा वजन

कोकोनट शुगर को अगर आप अपनी डाइट में रखते  हैं तो सोबर फाइबर के साथ आप वजन को कम कर सकते हैं। सामान्‍य चीनी की तुलना में कोकोनट शुगर का सेवन बेहतर माना जाता है।