चारधाम यात्रा 2023:कही श्रद्धालुओं को भारी न पड़ा जाए चार धाम यात्रा, सड़कों की हालत हुई बेहद खतरनाक

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत इसी महीने के अंत में शुरू होने जा रही है। श्रद्धालुओं को इसका बेसब्री से इंतजार है और सरकार भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कोई भी कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती हालांकि उत्तराखंड के धामों की सड़क मार्ग की स्थिति बेहद खतरनाक हो गई है। इन्हें देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि कभी भी दुर्घटना घट सकती है।
चारधाम यात्रा 2023:कही श्रद्धालुओं को भारी न पड़ा जाए चार धाम यात्रा, सड़कों की हालत हुई बेहद खतरनाक
केदारनाथ से 40 किमी पहले सड़क का हाल हो चुका बदहाल

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

उत्तराखंड चार धाम यात्रा के लिए अब तक 10 लाख यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। ऐसे में सड़क मार्ग ऑल वेदर रोड्स के तहत पहाड़ को काट कर चौड़ीकरण किया जा रहा है। लेकिन केदारनाथ मंदिर से ठीक 40 किमी पहले सड़क का हाल बदहाल हो चुका है। लगातार पहाड़ दरक रहा है और सड़कें ऊबड़ खाबड़ हो चुकी हैं। छोटी सी भूल आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।

स्थानीय लोग इससे काफी परेशान हैं। कुछ को लगता है कि अगर इस वक्त कुछ भी बोला तो टूरिस्ट नहीं आएंगे। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि सरकार की ढीली कार्रवाई की वजह से इसका निर्माण नहीं हो पाया है। अगर सरकारी अफसर गंभीर होते तो नजारा कुछ और ही होता।