Breking अब 9 अप्रैल को ये रहेगी अल्मोड़ा की यातयात व्यवस्था

*एसएसपी अल्मोड़ा ने वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) परीक्षा के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की   यातायात व्यवस्था में किया आंशिक परिवर्तन*

*श्रीमती रचिता जुयाल , एसएसपी अल्मोड़ा* द्वारा *कल  दिनांक- 09 अप्रैल, 2023 (रविवार) को वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) परीक्षा* के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था जो रविवार के दिन लागू नही रहती थी उक्त यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है, जो निम्नवत है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

1- *कल दिनांक- 09.04.2023 रविवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) की लिखित परीक्षा तिथि* प्रस्तावित है, उक्त के दृष्टिगत *अल्मोड़ा नगर के माल रोड में यातायात व्यवस्था* को सुचारु एवं निर्बाध रखने हेतु *वन वे यातायात व्यवस्था प्रातः समय-08.00 बजे से 15.00 बजे तक लागू रहेगी*।

    समस्त जनमानस से अनुरोध है कि *कल दिनांक- 09.04.2023  रविवार को नगर अल्मोड़ा में समय 15.00 बजे तक लागू वन वे यातायात व्यवस्था* का पालन करने का कष्ट  करेंगे।