उत्तराखंड में दो आतंकी को गिरफ्तार दिल्ली में गिरफ्तार आतंकी जगजीत उर्फ जग्गा को करते थे मदत

 

 

 

दिल्ली में गिरफ्तार आतंकी जगजीत उर्फ जग्गा को सपोर्ट करने वाले दो आरोपियों को उधम
सिंहनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.. उधम सिंह नगर के गदरपुर के रहने वाले जगजीत उर्फ जग्गा को दिल्ली पुलिस ने आतंकी गतिविधियों में शामिल होने पर गिरफ्तार किया था..

 

 

 

 

 

 

जिसके बाद उधम सिंह नगर पुलिस ने दिल्ली जेल जाकर जगजीत उर्फ जग्गा से पूछताछ की थी। उधम सिंह नगर में जग्गा ने हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था.. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जग्गा को गिरफ्तार करते हुए हल्द्वानी जेल भेजा था..जग्गा पैरोल पर बाहर आने के बाद जेल वापस नहीं गया और फरार हो गया था , उधम सिंह नगर में जग्गा पर जेल वापस ना जाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और जग्गा की तलाश शुरू कर दी थी.. इसी बीच जग्गा को दिल्ली पुलिस ने आतंकी गतिविधियों में शामिल होने पर गिरफ्तार किया था..

 

 

 

 

 

जग्गा से पूछताछ करने बाद पुलिस ने गदरपुर से २ लोगों को गिरफ़्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा और 4 जिंदा कारतूस एक कार, एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है.. बताया जा रहा है कि गिरफ़्तार किए गए चेतन पाहुजा के खिलाफ इससे पहले भी मुकदमा दर्ज हैं और मोहित ग्रोवर आतंकी जग्गा को पैसे की फंडिंग करता था..

 

Advertisement