हवालबाग ब्लॉक में “एक साल नई मिसाल” जनसेवा थीम पर बहुउद्देशीय और चिकित्सा शिविर का आयोजन

सरकार का एक साल पूरा होने के अवसर पर हवालबाग ब्लॉक मुख्यालय स्थित खेल मैदान में आने वाले गुरुवार 23 मार्च 2023 को एक साल नई मिसाल के अंतर्गत जनसेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

 

शिविर की शुरुआत सुबह 11 बजे की । इस शिविर की अध्यक्षता जनपद के प्रभारी मंत्री और उनकी अनुपस्थिति में मा0 सांसद द्वारा की जाएगी। दिनांक 24 मार्च से 30 मार्च तक उपरोक्तानुसार विधानसभा, ब्लॉक मुख्यालय में भी बहुउद्देशीय और चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसमे संबंधित विधायक व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

इन आयोजनों में जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जाएगा एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

 

इस संबंध में जिलाधिकारी वंदना ने 23 मार्च को हवालबाग में “एक साल नई मिसाल” थीम पर आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय और चिकित्सा शिविर के आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। उन्होंने सभी संबंधितों को इस आयोजन के सफल संचालन के लिए निर्देशित किया।