nainital news: नेशनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियन की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

एक बहुत ही दु:खद खबर सामने आई है। जहाँ नेशनल चैंपियन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सुचना के अनुसार सोमवार की शाम जब वह अपने घर की ओर जा रहा था उसी वक़्त अचानक से किसी अज्ञात वहान ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसकी वजह से उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जिसके चलते उनके पुरे परिवार में खोरम मच गया और पुरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  अतिवृष्टि के चलते 3 सितंबर को जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

चैंपियन का नाम संजय बिष्ट था और  यह नैनीताल के कालाढूंगी के पास जूनियर बॉक्सिंग के नेशनल चैंपियन कमोला निवासी था। संजय बिष्ट ने 1990 में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित जूनियर बॉक्सिंग की प्रतियोगिता में मणिपुर के खिलाड़ी को हराकर चैंपियनशिप जीती थी। संजय के पिता भारतीय स्टेट बैंक से प्रबन्धक के पद से सेवानिवृत्त थे, जिनकी अभी कुछ समय पूर्व में मौत हुई थी।

Advertisement