इस जनपद के कप्तान ने एक साथ 10 पुलिस कर्मियों पर कर दी बड़ी कार्यवाही

देहरादून जनपद के विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियो को लापरवाही बरतना बेहद ही महंगा साबित हुआ है।

अवैध खनन के संबंध में लापरवाही बरतने पर देहरादून एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने 10 पुलिसकर्मियों पर गाज गिराने का काम किया है जिसमें से दो पुलिसकर्मी ऐसे हैं जिनकी शिकायतें विगत कई वर्षों से देहरादून एसएसपी को प्राप्त हो रही थी उन्हें भी सस्पेंड किया गया है , वही 8 पुलिसकर्मियों को एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने लाइन हाजिर किया है ,

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

देहरादून कप्तान के इस कदम से पूरे प्रशासन में खलबली मच गई है , इस मामले पर एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर का कहना है कि खनन माफियाओं पर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है और किसी भी अवैध खनन करने वाले को नहीं बक्शा जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता