राज्य में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की जायेगी , सीएम धामी ने किया ऐलान

0
ख़बर शेयर करें -

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू करने का ऐलान किया है। देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह मुख्यमंत्री ने ये घोषणा की। सीएम ने कहा कि योजना के जरिए एकल महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के साथ महिला सशक्तिकरण सुरक्षा सप्ताह का समापन भी हुआ। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तीकऱण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ फूलों की होली खेली। महिलाओं ने होली गीत भी गाए।

महिलाओं को किया गया सम्मानित

सीएम धामी और मंत्री रेखा आर्य महिलाओं के साथ होली के उल्लास में शामिल हुईं।मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विशिष्ट उपलब्धियों के लिए कई महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हो रही कुछ एकल महिलाओं के आंसू छलक पड़े।

मुख्यमंत्री ने उन्हें हौसला देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उनके संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। सीएम ने एकल महिलाओं के लिए एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू करने का ऐलान किया।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। महिला अपराध के मामलों में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। सीएम धामी ने देहरादून में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का पुलिस को एक सप्ताह के भीतर खुलासे का अल्टीमेटम दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र मे अपना योगदान दे रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाएं स्वरोजगार से दूसरों को भी जोड़ रही हैं।। सीएम ने कहा कि सरकार महिलाओं के हित में तमाम योजनाएं चला रही है।  जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हों और राज्य के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकें।

रिपोर्टर – रोशनी बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *