भगवान श्री बद्रीनाथ जी के कपाट खुलने की तिथि हुई तय

 

 

टिहरी जिले के नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में राजा मनुजेंद्र शाह व राजकुमारी श्रीजा ने राज पुरोहित भगवती प्रसाद उनियाल की मौजूदगी में प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। जिसके तहत ब्रह्ममुहूर्त में आगामी 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट

 

 

 

पर भगवान श्री बद्रीनाथ जी के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे। तथा 12 अप्रैल को गाडू(कलश तेल) निकाला जाएगा।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:उत्तराखंड: बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट, आज 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

 

बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में धार्मिक अनुष्ठान का अयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरी विधि विधान से पंचाग देखकर श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि घोषित कर दी गई है।

 

 

 

 

राजा मनुजेंद्र शाह ने तीर्थयात्रियों से उत्तराखंड की चार धाम पर आने का आग्रह करते हुए कहा कि बीते वर्ष राज्य में तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार द्वारा पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थी। इस बार भी सरकार द्वारा चारों धामों में तीर्थ यात्रियों के लिए सुगम यात्रा हेतु रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। जिससे चारों धामों की यात्रा निर्बाध रूप से चलती रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

 

 

 

 

इस अवसर पर महारानी माला राजलक्ष्मी शाह, श्री बद्रीनाथ मंदिर के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, श्री बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेएन्द्र, राजगुरु माधव प्रसाद नौटियाल, स्वास्तिक नौटियाल, आचार्य कृष्णानंद नौटियाल, विनोद सुयाल,कीर्ति भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।

 

 

Advertisement