यूक्रेन से सकुशल लौटे ऋषिकेश की बेटी आरुषि काला। वतन वापसी के लिए आर्थिक मदद करने वाले व्यापारी हुए सम्मानित।

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

यूक्रेन से सकुशल लौटे ऋषिकेश की बेटी आरुषि काला। वतन वापसी के लिए आर्थिक मदद करने वाले व्यापारी हुए सम्मानित।

 

एंकर- रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान जान बचाने के लिए ऋषिकेश की बेटी आरुषि काला ने किसी तरह यूक्रेन तो छोड़ दिया, मगर मास्को में वतन वापसी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

सरकार की ओर से मदद नहीं मिलने पर ऋषिकेश के पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा की पहल पर उनके पांच व्यापारिक मित्रों ने आर्थिक सहयोग कर आरुषि को किसी तरह भारत पहुंचाया। ऋषिकेश पहुंचने पर उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आरुषि ने अपनी आपबीती बताई तो जयराम आश्रम के परम अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी भावुक हो गए।

 

उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही आरुषि को भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिया है। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान सहयोग करने वाले शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *