बागेश्वर की 17 वर्षीय नाबालिक ने खाया जहर अस्पताल ले जाते रास्ते मे तोड़ा दम

0
ख़बर शेयर करें -

 

बागेश्वर कांडा में एक नाबालिग ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा ले गए। गंभीर हालत में डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मनकोट के समीप एंबुलेंस में उसने दम तोड़ दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने मौत के बाद सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है।

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

कांडा के ढोलगांव निवासी 17 वर्षीय आंचल ने किसी बात को लेकर जहरीला पदार्थ गटक लिया। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा लाए। डाक्टर उपचार शुरू किया लेकिन उसकी हालत बिगड़ने लगी। उन्होंने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था। मनकोट के पास एंबुलेस में नाबालिग ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि कांडा के डोलगांव निवासी राजन राम की नाबालिग बेटी की जिला अस्पताल में मौत होने की सूचना मिली है। घटना के बारे में स्वजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *