Khaber Almora द्वाराहाट की गुमशुदा बालिका मिली जयपुर राजस्थान में पुलिस ने सकुशल सौपा माता पिता को

0
ख़बर शेयर करें -

*द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा बालिका को जयपुर राजस्थान से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द परिजनों व स्थानीय जनता ने पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही को सराहा*

थाना द्वाराहाट क्षेत्रांतर्गत निवासी एक महिला द्वारा तहरीर दी कि उसकी पुत्री दिनांक 28.10.2022 को बिना बताये घर से कहीं चली गयी है, इस सूचना पर थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई।

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा* द्वारा मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए, *सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष द्वाराहाट को टीम गठित कर गुमशुदा बालिका को शीघ्र तलाशने हेतु निर्देशित किया* गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 टी0आर0 वर्मा सीओ रानीखेत के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट* द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया,

*पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी, लोगों से जानकारी जुटाकर साईबर सैल अल्मोड़ा की मदद लेकर अथक प्रयास से गुमशुदा बालिका को दिनांक 02.11.2022 को जयपुर राजस्थान से सकुशल बरामद* कर दिनांक 03.11.2022 को न्यायालय उप जिलाधिकारी द्वाराहाट महोदय के समक्ष पेश किया गया, उप जिलाधिकारी द्वाराहाट महोदय के आदेशानुसार बरामदशुदा बालिका को उसके *

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया* गया। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के लिये गुमशुदा के *माता-पिता द्वारा प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार प्रकट किया* गया एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा भी थाना द्वाराहाट पुलिस की सराहना की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *