Khaber Khushi ki अल्मोड़ा स्याल्दे के होनहार खिलाड़ी राजेंद्र का रणजी टीम में चयन पूरे इलाजे में खुशी फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत

 

 

 

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड स्याल्दे के लामाढुंगा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद (22) पुत्र भगवत प्रसाद का प्रदेश की रणजी क्रिकेट टीम के लिए चयन हुआ है।

 

 

 

 

 

उनके चयन पर स्याल्दे क्षेत्र के ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए मिठाई बांट कर उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। देघाट में भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन रजवार, ब्यापार संघ अध्यक्ष देघाट अशोक तिवारी सहित ग्रामीणों ने राजेन्द्र प्रसाद का सम्मान किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

 

 

 

 

 

 

राजेंद्र प्रसाद ने इसी माह हरिद्वार में नेशनल क्रिकेट लीग द्वारा आयोजित ट्रायल में उत्तराखंड की ओर से रणजी टीम के लिए ट्रायल में प्रतिभाग किया। इसके बाद जम्मू कश्मीर के कटरा धरोटा में आयोजित फाइनल ट्रायल से उनका चयन उत्तराखंड एवं जम्मू कश्मीर की टीम से हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि उनका चयन तीसरे खिलाड़ी के रूप में बेस्ट बल्लेबाज के रूप में हुआ है। अब चयनित टीम का पहला फिटनैश मैच पंजाब के साथ 15 नवंबर से नोएडा में होना है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूरन रजवार ने कहा कि
राजेन्द्र प्रसाद का बचपन से ही क्रिकेट के प्रति रूचि रही संसाधन नहीं होने के बाबजूद भी उनके पिता ने मजदूरी कर राजेन्द्र को हर ट्रायल तक पहुंचाने की कोशिश की । भबिष्य में राजेन्द्र को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया ।

 

 

 

 

 

 

सल्ट बिधायक महेश जीना ने भी फोन कर राजेन्द्र को
अपनी ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। राजेंद्र के चयन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन रजवार, व्यापार संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी, हीरा सिंह रावत, विरेंद्र सिंह रावत, रमेश चंद्र दानी, पूरन, बचे सिंह बंगारी, प्रकाश पपनोई, शंकर पपनोई, भुवन चंद्र, नवीन कुमार आदि लोगों ने खुशी जताई।