क्राइम: प्रेम प्रसंग का मामला 6 सहेलियों ने की जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश, 3 की मौत

0
ख़बर शेयर करें -

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. घटना जिले के कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव की है,

 

जहां शुक्रवार की देर शाम छह सहेलियों ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इस घटना में तीन सहेलियों की मौत हो गई, जबकि तीन का गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार तीनों सहेलियों की हालत चिंताजनक है.

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

मृतकों में शामिल एक लड़की का प्रेम प्रसंग अपने भाई के साले के साथ था. ऐसे में वो अपनी सहेलियों के साथ लड़के को शादी के लिए प्रपोज करने गई थी. मगर लड़का इंकार कर चला गया.

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

 

ऐसे में अपने सहेलियों के साथ उदास होकर गांव लौटी लड़की ने जहर का सेवन कर लिया. इसे देख अन्य सहेलियों ने भी उसका साथ दिया और सब ने बारी-बारी से जहर खा लिया।मामले की पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *