बागेश्वर पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्मचारियों के साथ की मासिक अपराध गोष्ठी
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ की गई मासिक अपराध गोष्ठी/सम्मेलन/आपदा प्रशिक्षण एवं दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।*
आज दिनांक:- *26.08.2022* को अमित श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर* द्वारा पुलिस लाईन बागेश्वर में जनपद बागेश्वर पुलिस के सभी थाना/शाखा/पुलिस लाईन के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी/सम्मेलन/आपदा प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें निम्न बिंदुओं पर वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
**सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मानसून सीजन के चलते आपदा के दृष्टिगत उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को SDRF की टीम द्वारा आपदा उपकरणों की जानकारी देते हुए आपदा के समय इन उपकरणों का किस प्रकार से प्रयोग करना है और आपदा से निपटने हेतु राहत कार्य करने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।*
।
तत्पश्चात महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी निजी/पारिवारिक/विभागीय व अन्य प्रकार की समस्याओं के बारें में जानकारी ली गयी एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।*
*इसी क्रम में महोदय द्वारा निम्न बिंदुओं में वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए*
➡️ पूर्व माह में मासिक सम्मेलन में दिये गये दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गयी।
➡️विवेचकों को लंबित अभियोगों के तत्काल निस्तारण किए जाने एवं पंजीकृत अभियोग की गंभीरता को देखते हुए अभियोग के सफल निस्तारण हेतु प्रयास किया जाय साथ ही 420 भादवि से संबंधित अभियोग में गहनता से जांच करें के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
➡️निरोधात्मक कार्यवाही- गुण्डा, गैगस्टर, 107/116 सीआरपीसी, पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करने, NBW/नोटिस को शत-प्रतिशत तामील कराएं।
➡️ *ऑनलाइन जन सेवाओं*/ *उत्तराखंड पुलिस एप* से प्राप्त संबंधित प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ थाने में वांछित अपराधियों की सूची अपडेट रखने के संबंध में निर्देशित किया गया।
➡️ चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु अपने थाना क्षेत्र के नशेडियों को चिन्हित कर उन पर निगरानी रखने व रात्री गस्त लगाने के संबंध में निर्देशित किया गया।
➡️ बाहर से आकर रह रहे मजदूर, घरेलू नौकर, कबाड़ी,फड़, ठेली व्यवसाय आदि का सत्यापन करें।
➡️ समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को *उत्तराखंड पुलिस एप* डाउनलोड करने तथा आम जनता को इसके बारे में जानकारी देने व डाउनलोड करने हेतु जागरूक करने के संबंध में निर्देशित किया गया।
➡️ साइबर संबंधी अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं अपराधों की रोकथाम हेतु जनता को जागरूक करें तथा साइबर संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल एफ आई आर दर्ज करें।
➡️ मानसून सीजन को मध्यनजर रखते हुए सभी आपदा उपकरणों और बचाव कार्य के बारे में बताया साथ ही किसी भी प्रकार की आपदा घटित होने पर त्वरित राहत कार्य करने हेतु आदेशित किया गया।
➡️ अपराधों के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शराब पीकर वाहन चलाने/बिना हेलमेट/ओवरलोडिंग/नाबालिक द्वारा गाड़ी चलाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
➡️ महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को पुलिस मुख्यालय/रेंज स्तर पर चलाए जा रहे अभियान में शत-प्रतिशत कार्यवाही किए जाने, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही किए जाने, क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अधिक से अधिक कानूनी कार्यवाही की जाय।
रिपोटर हिमांशु गढ़िया