उत्तराखंड के इस विभाग के फील्ड कार्मिकों को 12 सौ रुपये बाइक भत्ते का आदेश हुआ जारी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के इस विभाग के फील्ड कार्मिकों को 12 सौ रुपये बाइक भत्ते का आदेश हुआ जारी दरसल जलसंस्थान के फील्ड कर्मचारियों को पानी की समस्याओं को लेकर फील्ड में जाना पड़ता हैं जिसको लेकर अब विभाग ने उनको 1200 रुपये प्रतिमाह देने के आदेश जारी कर दिए हैं

 

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

देहरादून- उत्तराखंड में जल संस्थान के फील्ड कर्मचारियों को मोटरसाइकिल के भत्ते के रूप में अब से 1200 प्रतिमाह मिलेंगे। जल संस्थान के महाप्रबंधक कार्यालय की ओर से इस मामले में आदेश जारी कर दिए गए हैं। दरअसल जल संस्थान के फील्ड कर्मचारियों को अभी तक मोटरसाइकिल व स्कूटर के भत्ते के रूप में केवल ₹450 प्रतिमाह दिए जा रहे थे और कर्मचारी लंबे समय से यह भत्ता बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे, जिसे अब जल संस्थान द्वारा 1200 प्रतिमाह कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *